फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सिक्योरिटी के बीच पंजाब के नेता रॉकी को दिनदहाड़े मारी गोलियां

Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास पंजाब के फाजिल्का से 2012 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि उनके दो रिश्तेदार बुरी तरह से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। कई राउंड फायर किए गए। दो गोलियां अगली सीट पर बैठे रॉकी की आंख और कनपटी के बीच से निकल गई जबकि एक गोली गाड़ी चला रहे उनके रिश्तेदार के कान के आरपार हो गई।

रॉकी अपने तीन साथियों के साथ फारच्यूनर गाड़ी में सवार होकर सोलन से चंडीगढ़ जा रहे थे जबकि पंजाब पुलिस से मिली सिक्योरिटी की गाड़ी पीछे आ रही थी। हादसे के बाद हमलावर फरार हो चुके हैं। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोली लगने के बावजूद गाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचा चालक

हादसे के बाद घायल परमपाल पाली खुद ड्राइव करता हुआ कार को अस्पताल लाया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी की गाड़ी उनका रिश्तेदार परम पाल पाली ड्राइव कर रहा था। साथ ही पिछली सीट पर अन्य रिश्तेदार हरप्रीत बैठा था। पंजाब पुलिस से मिले सिक्योरिटी पर्सन पिछली गाड़ी में काफी पीछे आ रहे थे।

इसमें उनका सहयोगी नरेंद्र दो सुरक्षा कर्मी मलकीत सिंह व रणजीत सिंह के साथ बैठा था। जैसे ही वे परवाणू टीटीआर पहुंचे तो खाई की ओर खड़े दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली कार ड्राइव कर रहे उनके साथी परमपाल पाली निवासी फरीदकोट के कान में जा लगी।

जसविंदर सिंह रॉकी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया जबकि परमपाल पाली को ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घायल परमपाल पाली खुद ड्राइव करता हुआ कार को अस्पताल लाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले भी हुआ है हमला

मृतक के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने पंजाब के किसी गैंगस्टर पर रॉकी की हत्या करवाने का शक जताया है। - फोटो : अमर उजाला
मृतक  के साथ आए उसके रिश्तेदारों ने पंजाब के किसी गैंगस्टर पर रॉकी की हत्या करवाने का शक जताया है। रिश्तेदारों का कहना है कि पहले भी रॉकी पर हमला करवाया था लेकिन वो तब हमले में बच निकले थे। वह फाजलिका से चंडीगढ़ किसी शोक सभा में शामिल होने आए थे।

इसके बाद शुक्रवार देर शाम वह सोलन में किसी मित्र के यहां आ गए थे। उधर, एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

हमलावरों की शिनाख्त कर चुकी है पुलिस : डीजीपी
शिमला। परवाणू में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस मुख्यालय शिमला से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधीक्षक स्पॉट पर हैं। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश के मुताबिक दोनों पार्टियां गैंगस्टरों की हैं।

इनमें एक गैंगस्टर पार्टी के लोग सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे तो दूसरा दल घात लगाए बैठा था। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल है। जिस पार्टी के लोगों ने ये हमला किया है, उनकी पुलिस पहचान कर चुकी है। मामले की छानबीन जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें