फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखें छीनकर मासूम की आबरू लूटता रहा बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाप बेटी के रिश्ते को तार तार कर इस शख्स ने इंसानियत को भी शर्मसार कर डाला। आरोपी की दरिंदगी से न सिर्फ मासूम की आंखें चली गई बल्कि यह उसकी ईज्जत से भी खेलता रहा। दरिंदगी का यह मामला हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई का है।
विज्ञापन


आरोपी अपनी नेत्रहीन नाबालिग बेटी से कई साल से दुष्कर्म करता रहा। आखिरकार यह मामला सामने आ गया है। पुलिस ने शिलाई थाना में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, केस दर्ज होने के बाद से ये आरोपी फरार चल रहा है। इसकी तलाश जारी है।
Trending Videos

चाइल्डलाइन को बताई दरिदंगी की दास्तां

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने चाइल्ड हेल्पलाइन को अपने उपर हो रहे अत्याचार के बारे में सूचना दी। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

शिलाई के एक गांव में रहने वाली ये मासूम पिछले चार साल से पिता की हवस का शिकार हो रही थी। नाबालिग के अनुसार उसकी मां करीब आठ साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। मां ने दूसरी शादी रचा ली थी।

इसके बाद से आरोपी ने पिता इसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। नाबालिग के अनुसार उसे रोज उल्टा लटकाकर पीटा जाता। इस बेरहम पिटाई से उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई।
विज्ञापन

पिता ने बनाया हवस का शिकार

नाबालिग का कहना है कि उसकी अंधे होने का फायदा पिता ने उठा लिया। करीब चार साल पहले आरोपी पिता ने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा।

मासूम अपने उपर हो रहे इस अत्याचार के बारे में शिकायत करने की कोशिश करती मगर पिता ने उसे घर में ही बंद कर दिया। उसके साथ रेप किया जाता और ‌पीटा जाता।

आखिरकार किसी तरह उसने चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी। पांवटा के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें