फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बेटे ने डंडे से पीटकर कर दी पिता की हत्या

Tue, 02 Feb 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, थुरल (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पंचायत थुरल के गांव घुड बल्ह में एक बेटे ने अपने पिता को डंडे से पीटकर मार डाला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घर में मदन लाल (50) अपने पिता रिखु राम (75) के साथ रहता है। मदन की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। रिखु की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। रिखु राम की पत्नी का 12 फरवरी को चुर्तवार्षिक श्राद्ध है। इसके लिए बेटी ने अपने पिता को कुछ पैसे दिए थे।

विज्ञापन


मदनलाल ये पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार रात उनमें बहस हो गई और बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। उसके बाद उसने अपने बाप को घर के बाहर आंगन में रहने दिया और खुद अंदर कमरे में जाकर सो गया। मंगलवार सुबह साथ लगते घर वालों ने देखा तो रिखु राम आंगन में बेसुध पड़ा हुआ था और उसकी जान जा चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थुरल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अंदर कमरे में बैठे मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विमुक्त रंजन, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा व भवारना थाना प्रभारी रमेश ठाकुर भी पहुंच गए। उन्होंने सभी तथ्यों की छानबीन की। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें