फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले के तहत पुलिस थाना झाकड़ी में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पोक्सो एक्ट-4 और भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना झाकड़ी को गुप्त सूचना मिली थी कि बीते कई माह से आरोपी अपनी छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस कर्मी वार्ड सदस्य और आंगनबाड़ी सदस्य को भी अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी से पूछताछ के आधार पर नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। इसकी रिपोर्ट अभी बाकी है। बीते लंबे अरसे से आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे मां के साथ रह रहे हैं जबकि, छह वर्ष की बेटी को वह छह माह पूर्व अपने साथ लाया था। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस थाना झाकड़ी के एएसआई बीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें