फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के लापता युवक साकिब मंजूर डार के आतंकी बनने की चर्चा, वायरल ऑडियो से हुआ ये खुलासा

Sat, 08 Aug 2020 01:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

श्रीनगर में ओल्ड बरजुल्ला इलाके से पांच अगस्त से लापता युवक साकिब मंजूर डार के आतंकी बनने की चर्चा है। शुक्रवार देर शाम वायरल हुए एक ऑडियो संदेश में खुद को साकिब बता रहे युवक ने आतंक की राह थामने की बात मानी। यह ऑडियो परिवार की तरफ से उसे घर लौट आने की अपील वाले वीडियो संदेश के बाद सामने आया है। दूसरी तरफ पुलिस साकिब के आतंकवाद में शामिल होने की बात को नकार रही है।

विज्ञापन


श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके का साकिब मंजूर डार पुत्र मंजूर अहमद डार पांच अगस्त से घर से लापता है। शुक्रवार सुबह उसके परिजनों का एक वीडियो वायरल हुआ। दो मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में साकिब की मां, उसकी बहन और परिवार के कुछ और सदस्य रोते हुए उससे घर लौट आने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। मां कह रही है कि उसके चार ऑपरेशन हुए हैं, कृपा करके घर लौट आओ। अगर उसने या उसके पिता ने उसे कुछ बोला है तो माफी मांगती हूं। इतना ही नहीं रोती हुई छोटी बहन ने भी हाथ जोड़कर उसे घर लौट आने की अपील की। वह कह रही है कि तू मेरा इकलौता भाई है और तेरे बिना मैं कुछ नहीं।

वहीं इस बीच देर शाम साकिब का बताया जा रहा एक ऑडियो संदेश वायरल हुआ। इसमें खुद को साकिब बता रहा युवक जिहाद का रास्ता चुनने की बात कह रहा है। कह रहा है कि मैं अपने घर वालों से कहना चाहता हूं कि वो मुझे ढूंढने की कोशिश न करें। मैं महफूज हूं।
विज्ञापन


बता दें, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रणबीरगढ़ में 26 जुलाई को मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर इशफाक रशीद खान के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने दावा किया था कि अब श्रीनगर का कोई भी युवा आतंकवादी नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमित जवान की मौत, श्रीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, बेबसी का ये मंजर देख सभी रो पड़े

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें