फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए दोस्ती से लूट तक की कहानी, बागवान की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जान पहचान कर पहले दोस्ती करना और फिर बस में ही लूट की वारदात को अंजाम देना। बागवान के साथ हुई इस साजिश को जानकर आप भी सावधान हो जाएं। लूट की ये वारदात शिमला के साथ लगते चौपाल निवासी बागवान सुरेंद्र चौहान के साथ हुई। बागवान को शातिर ने कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाकर लूट लिया।
विज्ञापन


शातिर 15 हजार नगद और दो सोने की अंगुठियां लेकर फरार हो गया। बागवान बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में शिमला आईएसबीटी में मिला। कुछ होश में आने के बाद बागवान ने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। सुरेंद्र चौहान (52) मड़ावग से चंडीगढ़ सेब बेचने गए थे। मंगलवार को फल मंडी में इनका सेब करीब पांच लाख में बिका।

ऐसे अंजाम दी लूट की वारदात

मंडी में इन्होंने आढ़ती से केवल 15 हजार नगद लिए बाकी ड्राफ्ट बनवाया। चंडीगढ़ में इनके बच्चे पढ़ते हैं उनसे मिलने के बाद रात बारह बजे के बाद चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचे। यहां दिल्ली से शिमला की ओर आ रही एचआरटीसी बस में बैठ गए। इन्हें कंडक्टर ने 46 नंबर सीट दी।

कुछ देर बाद उनके पास आकर एक व्यक्ति बैठा, उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह रामपुर का रहने वाला है और शिमला जा रहा है। कुछ देर की बात करने के बाद आरोपी ने दावा किया कि वह उसे जानता है। सोलन में सनावारा के पास बस खानपान के लिए रुकी।

आरोपी भी उनके साथ बस से उतरा एक ढाबे में बैठ गए वहां मौजूद वेटरों से भी आरोपी ऐसे बात कर रहा था जैसे पहले से उनकी जान पहचान हो। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक मंगवाया और उसे भी पीने को दे दिया। इसको पीने के बाद वह बस में बैठ गए और थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गया, उसके बाद बागवान को कुछ याद नहीं।

बस कंडक्टर से कहकर बदली सीट

आईएसबीटी में बस सुबह करीब पांच बजे पहुंची। सब सवारियां बस से उतर गईं। यह सीट पर बेसुध पड़े थे। पुलिस को बुलाया गया उसके बाद जांच शुरू हुई। इन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि चंडीगढ़ में एक व्यक्ति उनके पास आया और कहने लगा कि उसकी सीट 46 नंबर के बगल में कर दें क्योंकि वह उनके जानकार हैं। उनकी बातों में आकर सीट बदल दी थी। कंडक्टर ने यह भी बताया कि शायद वह व्यक्ति सोलन के आसपास कहीं उतरा हो। यह छानबीन करने के बाद ही सामने आएगा।

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी वारदात
ठियोग के एक बागवान से भी इसी तरह एक लाख पचहत्तर हजार रुपये लूटे जा चुके हैं। इन्हें भी आईएसबीटी में बेहोशी की हालत में पाया गया था। इनकी हालत काफी गंभीर थी और डीडीयू में इलाज चला। लेकिन इस मामले में बागवान ने समझदारी दिखाते हुए 15 हजार ही आढ़ती से लिए अगर पूरी पेमेंट नगद लाते तो पूरे साल की कमाई हाथ से जाती।
विज्ञापन

यहां लापता हो गया कारोबारी

वहीं, पराला मंडी के सेब आढ़तियों से 1.27 करोड़ के सेब खरीद एक कारोबारी लापता हो गया है। यह कारोबारी लंबे अरसे से यहां व्यापार करने आता था। लेकिन अचानक गायब हो गया। इस पर आढ़तियों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है।

ठियोग के साथ लगते सैंज पंचायत में पराला मंडी में छोटे लाल गुप्ता पर सेब के आढ़तियों के साथ एक करोड़ 27 लाख की ठगी का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह ठगी करने वाला ठियोग में लंबे समय से आढ़तियों के साथ सेब का कारोबार कर रहा था।

अब उसने एक करोड़ 27 लाख सेब ले गया था। लेकिन भुगतान करने से पहले वह लापता हो गया। डीएसपी ठियोग रतन नेगी ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें