फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की एक बोतल ने उड़ाई अफसरों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की एक बोतल ने शिमला में आबकारी विभाग के अफसरों की नींद उड़ा रखी है। मंत्री के दखल देने के बाद क्लीन चिट देने वाले अफसर अब बोतल की तलाश कर रहे हैं। यह मामला शिमला का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने शिमला शहर के एक ठेके से शराब की एक बोतल खरीदी। बोतल को जब खोलकर देखा तो उसमें सील हिमाचल की लगी थी लेकिन बोतल पर लिखा था सेल ओनली इन यूटी चंडीगढ़।

इस पर व्यक्ति ने विभाग के एक अधिकारी को शिकायत की। हैरानी तब हुई जब थोड़ी देर बाद ही शिकायकर्ता को उस ठेके के मैनेजर का फोन आ गया जिससे यह बोतल खरीदी थी। सवाल उठे कि कंप्लेन जब अधिकारी को की तो फिर मैनेजर को कैसे पता चला।
विज्ञापन

पहले दी क्लीन चिट, अब जांच

बाद में जब यह मामला मीडिया में छाया तो आबकारी विभाग के अफसरों के कान खड़े हो गए। अफसर मीडिया से इस मामले की जानकारी मांगते रहे। जब बात नहीं बनी तो अफसरों ने सीधे ही क्लीन चिट दे दी। मगर इस पर भी सवाल उठे। आखिरकार आबकारी मंत्री ने दखल दिया।

इसके बाद जांच शुरू हुई। अब शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्हें बुधवार को खुद उसी अधिकारी ने फोन किया जिसे उन्होंने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा कि मैं वही बोल रहा हूं जिसे आप ने शिकायत की थी। कहा कि इंक्वायरी शुरू हो गई है और आप मुझे वह बोतल दिखाएं आप दफ्तर आ सकते हैं।

वहीं, आबकारी एवं कराधान महकमे के मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट वह महकमे से तलब कर रहे हैं।

अब सामने आई रिकॉर्डिंग

वहीं, अब चंडीगढ़ की शराब पर हिमाचल की सील के मामले में आबकारी अफसर और ठेका मैनेजर के साथ शिकायतकर्ता की बातचीत के अंश सामने आने से साफ हो गया है कि इसमें कुछ क्रास कनेक्शन तो है।

इसमें ठेका मैनेजर शिकायतकर्ता से कहता है कि उसे एक अफसर ने आप के साथ बात करने को कहा है। अगर आप व्हाटस ऐप पर बोतल का फोटो भेज दें तो वह उस लड़के के खिलाफ सीधा एक्शन ले लेगा।

वहीं बुधवार (11 फरवरी) को अफसर ने शिकायतकर्ता को कॉल कर कहा कि मामले की जांच शुरू हो गई है आपकी स्टेटमेंट और वह बोतल चाहिए। शिकायतकर्ता ने कार्यालय में आने से इंकार किया तो अफसर ने कहा वह बोतल ही भिजवा दें। शिकायतकर्ता ने कहा कि आपको घटना वाले दिन तो शिकायत की थी। छह दिन बाद कराधान महकमे की ओर से शिकायतकर्ता से संपर्क किया है। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन

ये हैं फोन पर बातचीत के अंश

शिकायतकर्ता - इसमें एमआरपी 575 रुपये लिखा है। बोतल पर हिमाचल प्रदेश की सील लगी है। हम दो तीन दोस्त बैठे हैं इसमें से जब दो तीन पैग लगाए तब बोतल को देखा तब पता चला कि यह शराब यूटी चंडीगढ़ के लिए है।
ठेका मैनेजर - अच्छा जी
ठेका मैनेजर - आप मेरी बात सुनो आप के पास व्हाट्स ऐप है
शिकायतकर्ता - हां
ठेका मैनेजर - आप मुझे बोतल की फोटो व्हाटस ऐप पर भेज दो, बोतल को जूम करके देखुंगा।
शिकायतकर्ता - मैने इसकी फोटो विभाग के एक अधिकारी को भेज दी है, मैं आपको नहीं जानता आप उन्हीं साहब से ले लो।
ठेका मैनेजर- नहीं नहीं मैं कैसे ले सकता हूं, आप अगर फोटो मुझे भेज देंगे तो सीधा एक्शन हो जाएगा, मुझे उसी अधिकारी का ही फोन आया है
शिकायतकर्ता- मैं तो आपको नहीं जानता
ठेका मैनेजर- मैं आपकी हेल्प करना चाहता हूं, लड़के को निकाल देंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें