फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शराब तस्करी में आबकारी विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 13 Apr 2021 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू(सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कालका-शिमला एनएच पर पुलिस ने ट्रक से बरामद की 700 पेटी अवैध शराब के मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने सोमवार देर शाम की है। जबकि इस मामले में रविवार को दो लोगों को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह दोनों ट्रक चालक और परिचालक हैं। जोकि रविवार को ट्रक में अवैध शराब लेकर शिमला के लिए जा रहे थे। परवाणू के समीप गश्त के दौरान पुलिस टीम ने यह अवैध शराब की खेप पकड़ी थी। जिसके बाद अब परवाणू की डिस्टिलरी से जुड़े आबकारी विभाग के अधिकारी जयपाल निवासी जांगल भुड, पापडी तहसील नाहन जिला सिरमौर को सेक्टर पांच परवाणू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अधिकारी पर अवैध शराब के ट्रक को गलत तरीके से निकालने का आरोप हैं। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में ट्रक चालक टिक्का राम निवासी गांव बड़ोग तहसील व जिला सोलन और परिचालक देवेंद्र कुमार निवासी गांव जोअल डाकघर जुब्वड़ तहसील कसौली समेत आबकारी विभाग के अधिकारी गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य कई गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। जिसके लिए पुलिस ने टीम गठित की है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें