फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Apr 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टीहरा गांव (बंगाणा) में सोमवार रात गेहूं की थ्रेशिंग से उठ रही धूल को लेकर विवाद के चलते भतीजे ने चाचा पर पिस्तौल से गोली चला दी। इस वारदात में चाचा की बाल-बाल जान बची। पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  पीड़ित जलरक्षक वासदेव निवासी टीहरा ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को वह अपने घर में था।

विज्ञापन


उसका भतीजा उनके घर के सामने गेहूं की कटाई के बाद उसकी थ्रेशिंग कर रहा था। आरोप है कि थ्रेशर मशीन का मुंह उनके घर की तरफ कर दिया। इससे तूड़ी और धूल घर में घुसने लगी। इस पर उसकी पत्नी, बेटे और बेटी ने एतराज जताया। इसके बाद आरोपी के बेटे अजय और उसके परिजनों में इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बात गाली गलौज तक पहुंच गई। इसी बीच भतीजे दविंदर कुमार ने पिस्तौल से दो फायर कर दिए।

गोली चलने पर सब उस जगह से भाग गए। इस दौरान आरोपी दविंदर कुमार के साथ उसके नौकर भी आ गए और पथराव किया। पेट में पत्थर लगने से शिकायतकर्ता को चोटें आई हैं। आरोपी वन विभाग का ठेकेदार बताया जा रहा है जो खैर कटान का काम भी करता है। पुलिस ने तीन कारतूस, दो चले कारतूस और पिस्तौल को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी रमाकांत ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें