फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहू से कम दहेज लाई तो दी बेरहम सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत सास ससुर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस में दर्ज बयान में बताया कि 31 जनवरी 2013 को उसका पंजाब को रोपड़ स्थित गुरूद्वारा से सिख रीति रिवाज से विवाह जालंधर के आकाशदीप  सिंह बेदी के साथ हुआ। विवाह के तीन माह तक उसके सुसराल वाले ठीक रहे।

तीन माह के बाद उसके देवर का विवाह हुआ। विवाह के दौरान देवरानी काफी दहेज लाई। जिस पर उसे ताने मिलने शुरू हो गए है। पहले पति ताने देने लगा उसके बाद सास, ससुर व देवर भी शामिल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटा के हिसाब से मिलना चाहिए दहेज

ये सभी लोग यह कह कर प्रताड़ित करते थे कि छोटी बहु ने काफी दहेज लाया लेकिन बड़ी बहु ने जो दहेज लाया वह उनके बेटे के हैसियत से काफी कम है। उनका बेटा जेई है उसे उसी हिसाब से दहेज मिलना चाहिए था।

दहेज न लाने पर इन लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह अपने घर नालगाढ़ पहुंची अब उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि बद्दी महिला सेल इस मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने धारा 498ए, 406, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें