हिमाचल की कुल्लू पुलिस ने देर शाम एक विदेशी नागरिक से बड़ी मात्रा में संदिग्ध नशीले पदार्थ की खेप बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूछताछ की जा रही है। बरामद किया गया नशा गांजा है या कुछ और इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।
पुलिस को इसके कब्जे से कुछ और नशीला सामान भी मिला है। आरोपी इसकी सप्लाई किसे करने वाला था और इसके पास ये कहां से आया, इसको लेकर जांच चल रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि कुल्लू पुलिस ने कुछ दिन पहले ही एक अन्य विदेशी नागरिक को भी करीब चार करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ पकड़ा था। कुल्लू के ज्यादातर इलाकों में नशे की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है जिसके बाद से पुलिस हरकत में आ गई है।