फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में था ड्राइवर और हो गया हादसा

Sun, 08 Jun 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला से डीजल लेकर आ रहा टैंकर ब्रह्मपुखर के पास पलट गया। टैंकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे मौके पर ही टैंकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे डीजल से भरा टैंकर अंबाला से ब्रह्पुखर पैट्रोल पंप के लिए आ रहा था। इसके चलते टैंकर (नंबर एचपी-24बी-7121) ब्रह्पुखर से थोड़ा पीछे ही पलट गया।

इससे टैंकर चालक अमीचंद पुत्र रौलू राम गांव कश्मीर, नादौन जिला हमीरपुर की इससे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना का कारण बना।
विज्ञापन


इसके चलते टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर गहरी खाई में गिर गया। इससे चालक की मौत के साथ-साथ टैंकर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहीं टैंकर में भरा करीब सात लाख रुपये का डीजल भी पूरी तरह से नष्ट हो चुका है।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद करीब आठ बजे सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टैंकर चालक का शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें