फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने का ऐसा तरीका कि दंग रह जाएंगे आप

Sat, 02 Aug 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में जा रहे भटिंडा के एक श्रद्धालु को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। वारदात शनिवार रात करीब आठ बजे हुई।
विज्ञापन


शातिर जहरीला पदार्थ खिलाकर उनके पास मौजूद नकद 27 हजार रुपये, हाथ में पहना सोने का कड़ा और चार सोने की अंगूठियां ले उड़े। इससे पहले पिछले महीने चेन स्नेचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। मेला अधिकारी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार भटिंडा निवासी तिलकराज परिवार सहित माता के दर्शन को चिंतपूर्णी जा रहे थे। चिंतपूर्णी से कुछ दूर पहले भरवाईं से तिलकराज ने परिवार को गाड़ी में भेजकर खुद पैदल चलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


यहां से पैदल चलने के बाद रास्ते में किसी ने उसे जहरीला प्रशाद खिलाया, जिसे खाने के बाद उन्हें चिंतपूर्णी बैरियर तक पहुंचना मुश्किल हो गया और वह गिर गए।

यहां से उन्हें 108 एंबुलेंस में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर तिलकराज ने अपने खोई नकदी, सोने और जहरीले पदार्थ की बात बयान की और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


डॉक्टर सुनील ने तिलकराज को जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें