सरतीगल क्षेत्र में दो पक्षों की झड़प में घायलों में
से एक ने दम तोड़ दिया। घायल को श्रीनगर रेफर किया गया था। मृतक युवक
शराफत अली एमए की पढ़ाई कर रहा था।
इस विवाद के बाद सरतीगल क्षेत्र में
तनाव की स्थिति है। यहां दुकानें बंद हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस की लगातार गश्त जारी है।
एसएचओ भद्रवाह ने बताया कि मामले में
हत्या का केस भी जोड़ा गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मामले
में शौकत पीर को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस
प्रयासरत है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के चलते सुरक्षा के
प्रबंध किए हुए हैं। उधर, जम्मू रेफर किए गए एक घायल की स्थिति चिंताजनक
बनी हुई है।