हिमाचल के सोलन में वैट रिटर्न की सेटलमेंट के लिए एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों में फंसी डिप्टी एक्साइज कमिश्नर गीता सिंह पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। वीरवार को विशेष न्यायाधीश सोलन एससी कैंथला की अदालत में यह आरोप तय हुए हैं।
वर्तमान में आरोपी महिला अफसर हेड ऑफिस शिमला में तैनात हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी करने वाले जिला न्यायवादी विजिलेंस सुनील दत्त वासुदेवा ने बताया कि फरवरी 2002 में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने विजिलेंस ब्यूरो को एक शिकायत पत्र सौंपा था।
इसमें आरोप लगाए गए कि परवाणू में तैनात उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त उससे एक लाख की रिश्वत मांग रही हैं। यह डिमांड विभिन्न फर्मों और कंपनियों की वैट रिटर्न की सेटलमेंट के लिए मांगी जा रही।