फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: दिल्ली का प्रेमी युगल, आया और कूदकर दे दी जान

Sun, 03 May 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार रात धनोटू के पास बीएसएल नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। उनके नहर में कूदने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे छलांग लगाते ही नहर में समा चुके थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। शनिवार को जांच में दोनों की पहचान तुषार बंसल पुत्र सतेंद्र बसंल और स्वाति निवासी चिराग, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

अभी तक नहर से दोनों के शव बरामद नहीं हो पाए है। शनिवार को दोनों के नहर में कूदने की घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को जांच के दौरान पाया कि 26 वर्षीय युवक-युवती 29 अप्रैल को टेल कंट्रोल समीप एक गेस्ट हाउस में सांय तीन बजे पहुंचे थे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

'हमें घरवाले खुश नहीं होने देंगे इसलिए सुसाइड कर रहे हैं'

इस दौरान शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दोनों रिसेप्शन पर यह कहकर गए थे कि वे मंडी जा रहे हैं तथा दो घंटे में वापस लौट आएंगे और यदि नहीं लौटे तो वे मंडी ही रुक जाएंगे।

लेकिन सुबह तक उनके वापस न आने पर गेस्ट हाउस प्रबंधन ने बीएसएल पुलिस थाना के साथ संपर्क किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वह कमरा खुलवाया जहां पर दोनों युवक तथा युवती रुके हुए थे।

कमरे के अंदर एक लेडीज पर्स तथा एक बैग मिला। पुलिस ने वहां से सुसाइड नोट भी बरामद किया जिसमें लिखा था कि घरवाले उन्हें खुश नहीं रहने देंगे इसलिए वे सुसाइड कर रहे हैं।

इस दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की तथा पाया कि उनका हुलिया वैसा ही था जैसा होटल वालों ने उन्हें बताया। थाना प्रभारी मनमोहन सिंह ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें