फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला क्षत-विक्षत शव, सिर्फ टांगे बाकी धड़ गायब

Mon, 29 Aug 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भवन के समीप नाले में क्षत-विक्षत हालत में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। हत्या कर शव को यहां फेंका गया है या फिर यह हादसा है, इसका खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा। शव काफी पुराना है और उसकी सिर्फ टांगें ही बची हैं, जबकि धड़ गायब है।  मामला शिमला शहर का है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक युवक अपने कुत्ते के साथ नाले की तरफ जा रहा था। कुत्ता उस जगह पहुंचा, जहां लाश पड़ी थी। तेज दुर्गंध के बीच वह युवक भी वहां पहुंच गया, वहां लाश देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शिनाख्त करना मुमकिन नहीं

इधर, शहर के सभी थानों में गुमशुदगी के मामलों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शव किसी पुरुष का हो सकता है। इसने लोअर पहना था। बीते कुछ महीनों से गुम हुए लोगों के परिजनों को भी पुलिस ने इत्तला कर शिनाख्त के लिए बुलाया है।

हालांकि शव इतना गल गया है कि उसकी शिनाख्त मुमकिन नहीं है। लेकिन कपड़े से उसकी पहचान हो पाए। उधर, एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें