नशे में धुत भाईयों ने चिकन काटने वाले टोके के साथ बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पहले हाथ की अंगुलियां काट दीं। हिमाचल के मंडी जिले की भाटकीधार पंचायत के बूंगाधार गांव में महिला हत्याकांड मामले में आरोपी उसके भाइयों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूला है। पुलिस के मुताबिक महिला कृष्णा के मामा और ताया के बेटों ने नशे में चिकन काटने वाले टोके के साथ उसकी बेरहमी से कत्ल कर दिया।
भाइयों ने पहले अपनी बहन की टोके से अंगुलियां काट दीं। जिसके बाद उसके शरीर पर टोके से गहरे जख्म दिए। दर्द से कहरा रही कृष्णा को अंत में भाइयों ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान कृष्णा का मोबाइल फोन होल्ड था और उसके प्रेमी के साथ जुड़ा हुआ था। कृष्णा के कराहने की आवाज होल्ड मोबाइल में उसके प्रेमी को सुनाई दी।
जिसके बाद उसने कृष्णा की छोटी बहन को घटना की जानकारी दी। मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने कृष्णा की हत्या के आरोपी उसके ताया के बेटे सुभाष और मामा के बेटे निर्मल को सुराग मिलने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए तेजधार हथियार को बरामद नहीं कर सकी है।