कांग्रेस भवन के समीप नाले में क्षत-विक्षत हालत में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। हत्या कर शव को यहां फेंका गया है या फिर यह हादसा है, इसका खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा। शव काफी पुराना है और उसकी सिर्फ टांगें ही बची हैं, जबकि धड़ गायब है। मामला शिमला शहर का है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक युवक अपने कुत्ते के साथ नाले की तरफ जा रहा था। कुत्ता उस जगह पहुंचा, जहां लाश पड़ी थी। तेज दुर्गंध के बीच वह युवक भी वहां पहुंच गया, वहां लाश देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया।