नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेटे के जुल्मों से तंग आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गोबिंदसागर झील में कूद कर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अभी तक बुजुर्ग का शव नहीं मिल पाया है। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बुजुर्ग सेवानिवृत्त सैनिक बताया जा रहा है। एसएचओ गुरदीप सिंह ढिल्लो ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक कोट थाना के अंतर्गत मझारी गांव के 79 वर्षीय अजैब सिंह ने गत दिवस गोबिंदसागर नहर में कूद कर जान दे दी। इस पर गांव के महेंद्र सिंह नामक एक शख्स ने पुलिस में अजैब सिंह के बेटे के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक पिता और बेटे का अकसर झगड़ा हुआ करता था।