फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर नॉर्थ ईस्ट युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हो रही घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुड़गांव में नागालैंड के दो युवकों को बुरी तरह पीटे जाने की घटना के दूसरे दिन मिजोरम की एक युवती की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली के मुनिरका इलाके में रहने वाली युवती के सिर में गहरी चोट है। उसे सफरगंज अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आसपास के लोगों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से युवती वीरेंद्र सिंह नाम के युवक के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र दिल्ली के वसंत विहार का रहने वाला था।

रेप की आशंका

मिजोरम की 24 वर्षीय युवती जूलिएट, मुनिरका के मोतीबाग इलाके में रहती थी। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पाई गई। उसके सिर पर गहरी चोट थी और काफी ज्यादा खून भी बह रहा था।

पुलिस के मुताबिक युवती के सिर पर चाकुओं से हमला कि‌या गया है। बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने युवती के साथ रेप की आशंका भी जताई है। हालांकि इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वसंत विहार पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस उसके साथ रहने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

एक दिन पहले हुई थी गुड़गांव में घटना

बता दें ‌कि गुड़गांव के नजदीक सिकंदरपुर इलाके में बुधवार रात को हुई वारदात में सात लोगों के एक समूह ने नागालैंड के दो युवकों को बैट और हॉकी स्टिक से बुरी तरह पीटा था।

पूर्वात्तर छात्रों के एक समूह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों ने इन युवकों पर गंदे कमेंट भी किए। हमले में घायल 25 वर्षीय अवांग और चेस्टर दोनों ही नागालैंड के रहने वाले हैं।

समूह के मुताबिक हमलावरों ने इन्हें धमकी देते हुए कहा कि अपने पूर्वोत्तर के साथियों से कह दें कि वह सिकंदरपुर छोड़ कर चले जाएं वरना उनका भी यही हाल होगा।
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हमले

गौरतलब है कि हाल ही में बंगलुरू में एक 26 वर्षीय मणिपुरी युवक को इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि वह कन्नड़ नहीं बोल रहा था।

एनसीआर में पूर्वोत्तर के लोगों पर हुआ यह कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले जनवरी में अरूणाचल प्रदेश से कांग्रेस एमएलए नीडो पवित्रा के बेटे पर दिल्ली के स्‍थानीय व्यापारियों ने हमला कर दिया था।

लाजपत नगर में हुई इस घटना में 19 वर्षीय नीडो को व्यापारियों ने सिर्फ इसलिए पीटा था क्योंकि उसने अपनी हेयर स्टाइल पर कमेंट करने वाले दुकानदार से बहस कर ली थी। नीडो पर भी दुकानदारों ने लोहे के रॉड से हमला किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें