फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की आत्महत्या मामले में पत्नी, सास गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत पनसाई में फौजी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में ले लिया। दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मृतक फौजी संजीव कुमार की पत्नी नरेश कुमारी और सास कमला देवी ने अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। साथ ही पुलिस ने दोनों को यहां से हिरासत में ले लिया। नरेश कुमारी और कमला देवी पर सैनिक संजीव कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 
Trending Videos
विज्ञापन

संपत्ति से पत्नी को बेदखल करने की सुसाइड नोट में बात

संजीव कुमार ने आत्महत्या करने से पहले तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें आत्महत्या के लिए पत्नी और सास को जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही पत्नी को संपत्ति से बेदखल करने की बात भी लिखी थी। हालांकि, मृतक के कमरे से सुसाइड नोट के साथ उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है। 

मोबाइल फोन में मृतक फौजी ने कई रिकॉर्डिंग की है। इससे पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में काफी मदद मिलेगी। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में ले लिया है। दोनों की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें