दिल्ली के 22 साल के एक वहशी और सनकी शख्स ने पहले तो एक प्रेग्नेंट कुतिया को मारा फिर उसकी लाश के साथ सेक्स किया। इस कुकृत्य के लिए हैदराबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि यह घटना हैदराबाद के शास्त्रीपुरम की है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय नागरिकों ने उसे सुबह 6 बजे इस अमानवीय कृत्य में लिप्त पाया तो पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि असलम खान नाम का यह आरोपी दिल्ली का ही रहने वाला है और दो दिन पहले ही हैदराबाद पहुंचा है।
हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी नागाचार्या ने बताया कि असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। असलम पर आईपीसी की धारा 377(अप्राकृतिक सेक्स) और 429(जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।