फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए प्रेमी जोड़े ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, प्रेमिका की मौत

Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत मैड़ी में किराए के कमरे में रह रहे एक कथित प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या की कोशिश में प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो खुद ही उपचार के लिए अस्पताल में डॉक्टर के पास पहुंच गया।

विज्ञापन


बहरहाल, पुलिस ने मौके पर से आत्महत्या के लिए प्रयोग किए गए जहरीले इंजेक्शन समेत सुसाइड नोट को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पंजाब के थाने में घर से भागने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज है। दोनों शादीशुदा बताए जा रहे हैं।

युवक की पहचान जगसीर सिंह पुत्र नाजर निवासी गांव वीरेवाल जट्टां तहसील सरदूलगढ़ मानसा पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने शनिवार सुबह अपने भाई को व्हाटसएप पर सुसाईड करने की सूचना दी थी। सूत्रों के मुताबिक प्रेमिका ने भी इसी तरह का मेसेज परिजनों को किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह (31) ने अंब के मैड़ी में अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार को किराए पर कमरा लिया था। जिसमें शनिवार को जगसीर सिंह व उसकी प्रेमिका की जहरीला इंजेक्शन लेने से तबीयत बिगड़ गई। इस वारदात में प्रेमिका की मौत हो गई लेकिन जगसीर सिंह की जान बच गई। उसे लोगों ने बाद में बुरी तरह से लहूलुहान व बदहवास हालत में देखा।

घटना के बाद युवक डॉक्टर के पास दवाई लेने चला गया। जब चिक्तिसक ने उससे पूछा कि यह सब कैसे हुआ तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। जिसके बाद चिक्तिसक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट और इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनको लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें