फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: अफवाह फैलाने पर एडीपीओ पर एफआईआर

Mon, 30 Mar 2020 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल सीमा में दाखिल हो रहे लोगों के बारे में अफवाह फैलाई तो खैर नहीं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने जिले के बैरियर से लोगों की ओर से अवैध रूप से वाहन ले जाने की सूचना सोशल मीडिया पर डाली थी। पुलिस ने सोशल मीडिया में झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में एडीपीओ पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में साथ लगते गांव भटोली निवासी रमन सहोड़ के खिलाफ 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


रमन सहोड़ एडीपीओ (सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी) हैं। एसपी डॉ. के गोकुलचंद्रन ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने रात को सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई कि लोग कर्फ्यू के दौरान पुलिस नाके भटोली तथा बास में वाहनों से आ जा रहे हैं। पुलिस ने छानबीन के दौरान उक्त बात को गलत पाया। लिहाजा, लोगों को गुमराह करने तथा अफवाह फैलाने के चलते उक्त अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाली अगर कोई जानकारी शेयर करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें