95 बिग्रेड कसौली में तैनात कर्नल अशोक राव का शव सोमवार सुबह हिमाचल के कसौली स्थित उनके मकान में तार से लटका मिला है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी सैर करने गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसने पति को लटके हुए देखा।
मामले की सूचना पुलिस स्टेशन कसौली में दी गई। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नल अशोक राव मेरठ के गांव किशोरपुर का रहने वाला है। कसौली में उनका मकान है। उनका एक बेटा पायलट और बेटी जमा एक डगशाई स्कूल की छात्रा है।
एसएचओ कसौली कल्याण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फोन से सूचना मिली थी कि कर्नल राव ने घर में केबल की तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।