सोलन कालेज में तैनात प्रो उदय मित्तल ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। वह सोलन कॉलेज में पार्ट टाइम मैनेजमेंट क्लासेस लिया करते थे। पुलिस के मुताबिक उदय पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।
वह सोलन के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे। उनकी मां ऊषा मित्तल सोलन के स्कूल दयानंद आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्य हैं। वहीं, पिता स्कूल के मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनकी मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है।
दयानंद आदर्श विद्यालय में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, दिवंगत की आत्मा की शांति के साथ पूरे प्रबंधन के शोक प्रकट किया है। उधर एसएचओ अनिल धौल्टा ने कहा कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई डाली है।
गंभीरावस्था में उसे आईजीएमसी रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।