फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर ईंट मारकर हॉस्टल मालिक की हत्या

Mon, 10 Nov 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मामूली झगड़े में यूनिवर्सिटी के गार्ड ने एक हॉस्टल मालिक के सिर में ईंट मार दी। कुछ घंटे बाद हॉस्टल मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के करोल बाग निवासी गणपत राय चौधरी (62) का देहरादून के प्रेमनगर स्थित बिधौली में हॉस्टल है। एक नवंबर को वे पत्नी के साथ दून आए थे। तीन दिन पहले पत्नी तो दिल्ली लौट गईं, लेकिन गणपत राय यहीं रुक गए थे।

चोट का अहसास नहीं हुआ
सोमवार दोपहर कैंट पुलिस को सूचना मिली कि हॉस्टल के कमरे में गणपत राय की लाश पड़ी है। पुलिस के अनुसार उनके सिर पर चोट के निशान थे।

कैंट इंस्पेक्टर वीके जेठा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि रविवार शाम गणपत राय का एक यूनिवर्सिटी में तैनात गार्ड कमल निवासी मुरादाबाद से झगड़ा हो गया था। मारपीट के दौरान कमल ने उनके सिर पर ईंट मार दी थी। उस समय गणपति राय को चोट का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहां से निकलकर वह सीधे कमरे में आकर सो गए। सोमवार दोपहर तक बाहर नहीं निकले तो दूसरे लोग कमरे में पहुंचे, तब उनकी मौत का पता चला। पुलिस के मुताबिक मौत की सही वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कमल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें