फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 17 Apr 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के नाहन कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। यह वारदात नाहन के समीप लगते बोगरिया में पेश आई। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा, छात्रा को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने बोगरिया स्थित अपने घर में शनिवार की शाम फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा नाहन कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को युवती घर पर अकेली थी।

जब सांय छोटी बहन घर लौटी तो उसने अपनी बहन को फंदे पर झूलता पाया, तब जाकर इस घटना का परिवार को पता चला। इसके बाद देर सांय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। लिहाजा, पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा नाहन कॉलेज में तृतीय वर्ष में थी। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें