कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। यह छात्रा हमीरपुर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार भोरंज थाना के अंतर्गत तरक्वाड़ी में एक कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
रचना देवी (19) डिग्री कॉलेज तरक्वाड़ी में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।
उसके बाद परिजन उसे भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।