फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में कर दी थी शादी, अब लड़की के इंकार पर लड़के वालों ने दे दी धमकी

Wed, 05 Dec 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन में की गई शादी को लड़की ने मानने से इंकार किया तो इसको लेकर दूसरे पक्ष ने लड़की और उसके परिजनों को धमकी दे डाली। समुदाय विशेष से संबंधित मामले की सूचना चाइल्ड लाइन चंबा को मिली है। पुलिस ने सूचना मिलते ही दो सब इंस्पेक्टर मौके पर भेजकर लड़की के बयान दर्ज करने के अलावा आरोपियों को थाने तलब किया है।  

विज्ञापन



चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि जिले की एक पंचायत में एक लड़की की शादी दो वर्ष की उम्र में पंजाब में करवा दी गई। लड़की की परवरिश मायके में हो रही थी। जब लड़की 17 वर्ष की हुई तो पंजाब से लड़की के कथित ससुराल वाले उसे लेने के लिए लड़की के गांव पहुंचे, लेकिन लड़की ने शादी को न मानते हुए उनके साथ जाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

इसको लेकर पंजाब से आए लोग आगबबूला हो गए। नाबालिग और उसके परिजनों को सात दिसंबर तक की मोहलत देकर इन लोगों ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी। लड़की के घर वालों ने लोगों के मामला चाइल्ड लाइन तक पहुंचाया। अब इस मामले को सदर थाना चंबा की टीम जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चाइल्ड लाइन के जरिये मामला पुलिस के ध्यान में आया है। धमकी देने के आरोपी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें