फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो साढे़ छह सौ ग्राम चरस बरामद

Mon, 28 Jul 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिला में लखनपुर के समीप बलोह गांव में सीआईडी ने एक किलो साढे़ छह सौ ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


गांव में प्रेमलाल के मकान के पीछे यह चरस की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिटी चौकी पुलिस, सीआईडी शिमला की टीम ने सिटी चौकी प्रभारी पद्मदेव, सीआईडी शिमला की ओर से एएसआई सुरेंद्र की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी।

इस दौरान स्थानीय निवासी प्रेमलाल के मकान के पीछे चरस बरामद की गई। चरस मकान के पीछे रखी गई लकड़ियों के बीच में थी। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अभी तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि इस चरस की खेप का मालिक कौन है। फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान एएसआई कर्मदेव भी मौजूद थे।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके चलते बलोह गांव में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने एक किलो साढे़ छह सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें