फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की युवती के साथ सुंदरनगर में सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 07 Feb 2021 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ से मनाली घूमने आई युवती के साथ सुंदरनगर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवती ने दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपियों के खिलाफ धारा 376/डी और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद सुंदरनगर थाना को आगामी कार्रवाई के लिए कहा है। सुंदरनगर थाना में रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती 3 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आई थी। मनाली से लौटने पर दोस्तों ने युवती को सुंदरनगर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसी दौरान युवती का पहले से परिचित एक अन्य दोस्त वहां आया और बातचीत करने लगा।

बातचीत हो ही रही थी कि पांच और युवक भी वहां आ गए। इन सभी ने यहां शैक्षणिक संस्थान के पास एक कमरे में पार्टी आयोजित की। पीड़िता की शिकायत के अनुसार इन सभी ने वहां पर शराब का सेवन किया। जब वह कमरे से जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें