फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी : लाल किले पर उपद्रव के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से दबोचा

Sun, 07 Feb 2021 06:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाल किला पर उपद्रव करने के आरोप में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के मंडेला लाइट प्वाइंट के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के करनाल निवासी कार सवार आरोपी सुखदेव को उस वक्त पकड़ा जब वह लाइट प्वाइंट पर ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहा था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली की क्राइम ब्रांच उक्त आरोपी का पीछा कर रही थी। कार सवार आरोपी जब औद्योगिक क्षेत्र के मंडेला लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो रेड लाइट हो गई। इस वजह से सुखदेव लाइटों पर कार को रोक ग्रीन लाइट का इंतजार करने लगा। तभी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मामले में जांच कर आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। 

वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की छानबीन अब दिल्ली पुलिस कर रही है। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। बताया गया कि सुखदेव बीते 26 जनवरी को दिल्ली लाल किला में होने वाले उपद्रव में शामिल रहा है। जिस वजह से दिल्ली पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में छिपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें