फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर कारोबारी पर दागीं गोलियां, बाल-बाल बचे बाप-बेटा

Wed, 28 Mar 2018 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन शहर में सोमवार रात करीब 8:21 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने किराना कारोबारी के घर में घुसकर गोलियां दाग दीं। वारदात में कारोबारी और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


सूचना के बाद 9:00 बजे पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने देर रात तक सभी रास्तों को सील कर दिया और होटलों की तलाशी ली लेकिन बदमाश नहीं मिले।

पुलिस ने कारोबारी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिला की सीमाओं को सील कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। 

कारोबारी चंद्रपाल ने बताया कि दो हमलावर रात को उनके घर पर आए थे। इनमें से एक ऊपर पहुंच गया जबकि दूसरा सीढ़ियों पर खड़ा रहा। गोली दागने वाला आरोपी कुछ देर तक उसके बेटे को धमकाता रहा।
विज्ञापन


जब वह खुद बाहर निकले और हमलावर को भगाने की कोशिश की तो उसने पिस्तौल निकालकर गोलियां दाग दीं। एक गोली सामने दीवार पर जा लगी। इसके बाद दोनों हमलावर भाग निकले। 

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि जिला से बाहर जाने वाले सभी रास्ते रात को ही सील कर दिए गए थे। दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  

कारोबारी चंद्रपाल पर मार्च की शुरुआत में पैसों के लेनदेन को लेकर भी हमला हुआ था। उस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर तीन अज्ञात लोग कारोबारी की दुकान पर पहुंचे थे। इनमें से एक के पास पिस्तौल थी।

इनमें चल रही बातचीत के दौरान कारोबारी ने शोर मचा दिया और अन्य कारोबारियों की मदद से पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। एक फरार होने में सफल रहा था। फरार आरोपी के तार हरियाणा की कर्मा गैंग से जोड़े जा रहे थे। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें