एक बाप ने पहले बेटे की हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। कमरे से मिले सुसाइड नोट में रूह कंपाने वाली बात लिखी है, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा है।
घटना नेपाल के कैलाली जिले की है। अतरिया बाजार में कर्ज में डूबे पिता ने अपने आठ वर्षीय पुत्र की हत्या करने के बाद खुद पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला धनगढ़ी सेती अंचल अस्पताल में भेज दिया है।
पढ़ें:- शाम को हुआ था गायब, सुबह आई ऐसी खबर पैरों तले खिसक गई जमीन
कैलाली जिले की गोदावरी नगरपालिका तहत अतरिया बाजार निवासी विशेश्वर जोशी ने अपने घर में कमरे में अंदर से बन्द कर अपने आठ वर्षीय पुत्र आरबी जोशी के मुंह पर तकिया रखकर उसको मौत के घाट उतार दिया।
उसके बाद उसने प्लास्टिक स्टूल का सहारा लेकर पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। धनगढ़ी जिला पुलिस निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि सुबह बच्चे के आस पास न दिखने पर पड़ोसियों ने उस की तलाश की और घर अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई।