विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी और रोहड़ू निवासी एक अन्य व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की है।
वर्ष 2002 में पीडब्ल्यूडी के दक्षिण जोन में तैनात नायब तहसीलदार शिवराज बाली पर भूमि अधिग्रहण के मामले में रिकार्ड से छेड़छाड़ और हेराफेरी पर केस दर्ज हुआ है।
चीफ इंजीनियर की सिफारिश के आधार पर शिमला थाने में यह केस दर्ज हुआ। दर्ज एफआईआर के मुताबिक नायब तहसीलदार के खिलाफ भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे को दोबारा से दिलाने का आरोप है।
इसमें रोहडू के एक अन्य व्यक्ति जयलाल से उन्होंने साठ-गांठ की। विजिलेंस ने यह मामला लोक निर्माण विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया है।
नायब तहसीलदार पर गलत दस्तावेज बनाने और रिकार्ड बदलने के आरोप थे। डीआईजी विजिलेंस अरविंद शारदा ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच फिर से शुरू की है।