फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जोडे़ गहने ले उड़े चोर

Sat, 22 Mar 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चानचक में बीते शुक्रवार को हुई चोरी में चोर लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए ज्वेलरी जोड़ी थी।
विज्ञापन


शनिवार को की शिकायत
वारदात के बाद से गृहस्वामी सदमे में थीं। शनिवार को उनकी स्थिति में सुधार आने पर उन्होंने चोरी हुई ज्वेलरी और नकदी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे

गृह स्वामी प्रेमपाल पुत्र बाबूलाल ने बताया कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए ज्वेलरी जोड़ी थी। चोर सोने का सेट, चेन, एक जोड़ी झुमका, मंगलसूत्र, दो जोड़ी टाप्स, पांच अंगूठी, आठ लौंग, तीन चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चांदी की चुकटी और 42500 की नकदी चुरा ले गए। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन


करीबियों पर शक की सुई
उन्होंने बताया कि वह आठ साल से यहां रह रहे हैं। चोरों ने सिर्फ ज्लेवरी और नकदी पर ही हाथ साफ किया। आशंका जताई कि कोई जानकार ही वारदात के पीछे है। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने कहा पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें