फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी पर केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 03 Sep 2020 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा करने और कोरोना नियम तोड़ने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। 28 अगस्त को भावना ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेट कर दिया, लेकिन 29 अगस्त शनिवार को आईसोलेशन नियम दरकिनार कर भावना जिला अस्पताल की आपात ओपीडी में पहुंच गईं और कोरोना रिपोर्ट को गलत बताते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उस दौरान ओपीडी के बाहर इलाज के लिए 50 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं खड़ीं थीं। महिला के हंगामे के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया था कि उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को भेज दी है। एसपी बिलासपुर को शिकायत बुधवार को प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की छानबीन की और सदर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें