फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मांगलिक समारोह से लौटते समय स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में पलटी, तीन की मौत, चार जख्मी

Thu, 03 Sep 2020 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर बुधवार की रात करीब पौने 11 बजे बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मछलीशहर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सिकरारा थाना अंतर्गत नेवढ़िया निवासी मेहीलाल का परिवार प्रतापगढ़ के रानीपुर स्थित रिश्तेदारी में आयोजित एक मांगलिक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय हाइवे पर मछलीशहर के समीप शैलपुत्री पेट्रोल पंप के पास अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खाई में चली गई।

तेज आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन में फंसे लोगों के बाहर निकाला। हादसे में चालक मनोज पुत्र राय साहब (18), मेहीलाल (45) और नरेंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल संदीप (25), किशोरी (18), बंटी (22) और बेचई को मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

मछलीशहर एसओ दिनेश चंद पांडेय ने बताया कि स्कार्पियो में कुल नौ लोग सवार थे। महिला और एक बच्चा सुरक्षित हैं। सभी एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें