फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले में तीन उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 25 Mar 2020 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले में पुलिस ने तीन उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  जिला पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन पर दो उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों उद्योगों में कामगारों से काम लिया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काम बंद करवाया। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला में मोबाइल बनाने वाले उद्योग में देर रात को कर्मचारी काम कर रहे थे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उद्योग में कामगारों को कार्य करते पाया। कंपनी मालिक हितेश मेहता के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सोलन के नगाली स्थित बैस कंपनी के मैनेजमेंट अधिकारी मनमोहन सिंह और विनय कुमार प्रोडक्ट मैनेजर के खिलाफ  मामला दर्ज हुआ है। फैक्टरी में कामगार कार्य कर रहे थे। पुलिस ने काम रुकवाकर मामला दर्ज किया। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नियमों की अवहेलना पर उद्योग पर केस दर्ज 
 नायब तहसीलदार नालागढ़ की अगुवाई में एक टीम ने निचला खेड़ा स्थित रिया पैकर्ज उद्योग पर उत्पादन चालू रखने पर मामला दर्ज करवाया है। गोपनीय सूचना पर नायब तहसीलदार नालागढ़ आशाराम की अगुवाई में टीम निचला खेड़ा पहुंची। धारा-144 की अधिसूचना जारी होने के उपरांत भी कंपनी ने उत्पादन नहीं रोका था। एएसआई पुरुषोत्तम सिंह की टीम ने भी मौके का दौरा किया और पाया कि उत्पादन हो रहा था। पुलिस ने उद्योग पर मामला दर्ज किया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें