फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी दुष्कर्म मामले में भाजपा के दो नेताओं पर केस

Tue, 28 May 2019 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल आनी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मां पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप में सोमवार देर शाम भाजपा के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 24 मई को पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत आनी थाने में दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रतन भारती और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एक महिला नेता के पति चुन्नी लाल पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस छानबीन में जुट गई है। गत 19 मई को नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विवाहित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी कि कुछ लोग उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसे धमकियां मिल रही हैं। लोगों ने विधायक और एसपी से भी नाराजगी जताई थी। 

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने शिकायत भी दी थी, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई

दबाव डालने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर भड़के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ आनी पहुंची एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी को बताया कि इसको लेकर पीड़िता की मां ने शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छानबीन में दोनों नामजद दोषी पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

उधर, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने इस घटना को निदंनीय बताया और कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता परिवार को पूरी मदद की जाएगी।

आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि आरोप साबित होने पर दोनों पर संगठनात्मक कार्रवाई होगी। विपक्षी दल जानबूझ कर इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रत्न भारती ने कहा कि उन्हें राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है। इस मामले में उनके नाम को घसीटकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें