फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर डंडे से तोड़े गाड़ियों के शीशे

Mon, 09 Jan 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक को एक बार फिर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विधायक के घर में घुसकर डंडे से दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हिमाचल के दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी घर में घुसकर एक शराबी ट्रक चालक ने डंडे से दो मंहगी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


विधायक घटना के दौरान घर पर मौजूद नहीं थे। नशे की हालत में चालक ने गाली-गलौज करते हुए विधायक व परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। इस दौरान घर में मौजूद पीए पंकज शर्मा, चालक गुरमीत सिंह व बावर्ची अशोक ने शराबी ट्रक चालक को काबू कर लिया। आरोपी चालक सुरजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह गांव फतेहगढ़ समराला जिला लुधियाना हाल चालक हरि सिंह निवासी संडोली के खिलाफ धारा 451, 427, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

दंगल के दौरान भी हो चुका है हमला

करीब डेढ़ माह पूर्व गुल्लरवाला पंचायत के एक दंगल समारोह में जाने को लेकर भी विधायक के वाहन पर हमला हो चुका है। मामले में विधायक के चालक की ओर से बददी थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। थाना प्रभारी फिरोज खान ने कहा कि आरोपी को

हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपी के नशे की हालत में घटना को अंजाम देने का मामला नजर आ रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। विधायक के साथ आरोपी की कोई पहचान नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें