फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सतलुज नदी में गिरा वाहन, युवती की मौत

Fri, 11 Sep 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुन्नी (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते सुन्नी के तहत पल्याढ़ के साथ बजीउरी नाली में एक अज्ञात वाहन के सतलुज नदी में गिरने से लड़की की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा वीरवार देर रात को हुआ। दुर्घटना का पता सुबह उस वक्त लगा जब लड़की का शव नदी में दिखा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुन्नी तिलक चंद ने बताया कि पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से सतलुज में फंसे लड़की के शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। लड़की की शिनाख्त आशा कुमारी (19) पुत्री तिलक राज निवासी पल्याढ़ के तौर पर हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का माना जा रहा है लेकिन दुर्घटना स्थल पर गहरी खाई और जल स्तर बढ़ा हुआ होने से न तो वाहन के बारे में पता चला है और न ही वाहन मालिक के बारे। साथ ही वाहन में सवारों की संख्या का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


शव का सिविल अस्पताल सुन्नी में पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों सौंप दिया है। प्रशासन ने मृतका के परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि दी है। मामले की पुष्टि करते थाना प्रभारी सुन्नी तिलक चंद ने की। बताया कि मामला वाहन दुर्घटना का ही माना जा रहा है। वाहन की खोज के लिए गोताखोरों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें