फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारवालों से ली लिफ्ट, मिली दर्दनाक मौत

Thu, 25 Dec 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
छैला के निकट हुली में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हुए हैं। हादसे में घायल सभी युवक अपनी कार संख्या एचपी 09 सी 2443 से सवार होकर देवगढ़ से छैला की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े 9 बजे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में रमेश 45, पुत्र दौलत राम, राजेश 23 जरू राम, संदीप 25 पुत्र दीप राम, भगत राम 22 पुत्र माठा राम सभी गांव मनलोग देवगड़ निवासी घायल हुए हैं।

इसके अलावा धनी राम 66 पुत्र रणसी राम की मौके पर ही मौत हुई है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धनी राम रास्ते में युवकों को मिला था। युवकों ने कार में उसे लिफ्ट दे दी। हादसे में घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया।
विज्ञापन


जंहा से आईजीएमसी रेफर किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सौंप दिया है। डीएसपी ने बताया कि देवगढ़ से युवक किक्रेट खेलने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने धनीराम को लिफ्ट दी थी। काल का ग्रास बने धनी राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें