फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में महिला ने गंवाई जान, चार घायल

Fri, 18 Jul 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते रोहड़ू के बखीरना में एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि गाड़ी में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चार बजे मारुति कार नंबर एचपी 10 ए 0604 पारसा से रोहड़ू की ओर आ रही थी।

इस बीच बखीरना में गाड़ी अचानक गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। इस घटना में पारसा गांव निवासी 60 वर्षीय देई ठाकुर की मौत हो गई।

वहीं, जबकि नंडला निवासी पदम सिंह, पारसा निवासी निर्मला ठाकुर व नेपाली मूल के सुनील कुमार तथा अर्जुन घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किए सभी घायल

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया, जहां से गंभीर हालत में सुनील कुमार को शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब हुई है। घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार व्यक्ति घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें