हिमाचल के मंडी में हुए एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों पंजाब के रहने वाले थे और बिस्कुट का कारोबार करने के लिए मंडी आए हुए थे। मंडी के जंजैहली घाटी के लंबाथाच बागाचनोगी सड़क पर बागाचनोगी नाला में इनकी आल्टो कार गहरी खाई में लुढ़क गई।
इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति पंजाब से सराजघाटी में बिस्कुट, टॉफी का व्यवसाय करने के लिए आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कार नंबर पीबी 57 बी 3084 में सुरेंद्र और विजय जब टॉफी बिस्कुट लेकर थुनाग से बागचनोगी की ओर निकले तो बागाचनोगी नाला के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।