फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, पंजाब के दो कारोबारियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में हुए एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों पंजाब के रहने वाले थे और बिस्कुट का कारोबार करने के लिए मंडी आए हुए थे। मंडी के जंजैहली घाटी के लंबाथाच बागाचनोगी सड़क पर बागाचनोगी नाला में इनकी आल्टो कार गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति पंजाब से सराजघाटी में बिस्कुट, टॉफी का व्यवसाय करने के लिए आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कार नंबर पीबी 57 बी 3084 में सुरेंद्र और विजय जब टॉफी बिस्कुट लेकर थुनाग से बागचनोगी की ओर निकले तो बागाचनोगी नाला के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम

कई पलटे खाने से कार से परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार सुरेंद्र कुमार भल्ला (54 वर्ष) और विजय कुमार (45 वर्ष) निवासी जालंधर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बागाचोगी गांव की एक महिला जंगल में भेड़ बकरियां चरा रही थी। जिसके सामने कार खाई में गिरी। महिला ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शी दिनेश ठाकुर ने बताया कि करीब चार सौ लोग बचाव कार्य के लिए पहुंचे, मगर दोनों व्यक्ति दम तोड़ चुके थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ। इसके इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें