हिमाचल के जिला मंडी में एक ऑल्टो कार सुकेती खड्ड में गिर गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। हादसा देर रात हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार ये ऑल्टो कार देर रात मंडी से नेरचौक की ओर जा रही थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी। हादसे का पता काफी देर बाद स्थानीय लोगों को चला।
बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।