फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में कार हादसा, एक की मौत, छह घायल

Wed, 01 Oct 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-खज्जियार मार्ग पर एक कार बैक करते समय खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा छह लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा बुधवार बुधवार का है जब नंबर कार (एचपी 48-0717) खज्जियार से सिंगी की ओर जा रही थी। इसमें सात लोग सवार थे। ये सभी एक सामाजिक समारोह में भाग लेने जा रहे हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

जब कार कलौता के समीप पहुंची, तो बैक करते वक्त अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इससे कांता देवी पत्नी रसीला राम निवासी गांव मिहाणी की मौत हो गई है।

इसके अलावा विक्की पुत्र सीता राम निवासी गांव मिहाणी, रजनी पुत्री पृथी सिंह निवासी सिंगी, संतोष पत्नी विक्की निवासी मिहाणी, योग राज पुत्र सोभिया राम निवासी गांव मिहाणी, मीना पत्नी राज निवासी मिहाणी और विशाल पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव पंजियारा घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें